Newsभींडर डिस्कवरी किड्स के सितारे: राज्य स्तरीय सॉफ्टबॉल टीम...

भींडर डिस्कवरी किड्स के सितारे: राज्य स्तरीय सॉफ्टबॉल टीम में चयनित

-

- Advertisment -spot_imgspot_img
नीरज राणावत और हार्दिक पंड्या करेंगे हनुमानगढ़ में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व

सितंबर 2025 में आयोजित 69वीं जिला स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता में डिस्कवरी किड्स पब्लिक स्कूल की छात्रा और छात्र टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का आयोजन इंडो अमेरिकन पब्लिक स्कूल, उदयपुर में हुआ।

शारीरिक शिक्षक श्री जितेंद्र उपाध्याय ने बताया कि प्रतियोगिता में बेहतरीन खेल के लिए दो विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय टीम में चयन किया गया है:

  • छात्रा वर्ग: नीरज कुंवर राणावत पिता: माधव सिंह राणावत (खिमसिंह जी का खेड़ा )

  • छात्र वर्ग: हार्दिक पंड्या (पिता: दीपक कुमार पंड्या)

ये दोनों विद्यार्थी अब हनुमानगढ़ में होने वाली राज्य स्तरीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में डिस्कवरी किड्स का नाम रोशन करेंगे।

इस उपलब्धि पर प्रबंधन मंडल के सदस्य राजेंद्र साहू, रमेश अहीर, प्रधानाचार्य श्री विजय कुमार बैरवा, शारीरिक शिक्षक जितेंद्र उपाध्याय एवं सभी स्टाफ ने विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।

प्रधानाचार्य श्री विजय कुमार बैरवा ने कहा, “इस शानदार चयन में शारीरिक शिक्षक जितेंद्र उपाध्याय का प्रशिक्षण सबसे अहम योगदान रहा। हमारे विद्यार्थियों ने जो प्रदर्शन किया, वह पूरे स्कूल के लिए गर्व का विषय है।”

डिस्कवरी किड्स पब्लिक स्कूल इस सफलता पर गर्वित है और भविष्य में भी विद्यार्थियों की इसी तरह की उपलब्धियों की कामना करता है।

AD

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest news

एक पिता की मौत, एक परिवार का संघर्ष: मावली के बांसलिया में टूटे सपनों को समाज के सहारे की दरकार

मावली/बांसलिया | 6 अक्टूबर की तारीख उदयपुर जिले की मावली तहसील के शांत गांव बांसलिया के लिए एक कभी...

LIC भीण्डर स्वास्थ्य शिविर: कर्मचारियों और समुदाय के लिए मुफ्त जांच | Bhinder News

  भीण्डर, 10 अक्टूबर 2025 - अपनी सामाजिक प्रतिबद्धता और सामुदायिक कल्याण की भावना को साकार करते हुए, भारतीय जीवन...

आमलिया विद्यालय में स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन, विद्यार्थियों को दिए स्वस्थ जीवन के टिप्स

आमलिया विद्यालय में स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन, विद्यार्थियों को दिए स्वस्थ जीवन के टिप्स भीण्डर, - स्थानीय राजकीय उच्च...

हींता गांव में मां चामुंडा के नाम भजन संध्या: उमंग और भक्ति का अद्भुत संगम

  हींता गांव में मां चामुंडा के नाम भजन संध्या: उमंग और भक्ति का अद्भुत संगम भींड़ के निकटवर्ती हींता गांव...
- Advertisement -spot_imgspot_img

राजपूत सर्वोत्तम सहयोग संस्थान उदयपुर सम्भाग कार्यकारिणी का हुआ सम्मान

महाराणा प्रताप क्षत्रिय संस्थान सनवाड़-फतहनगर के 40वें स्थापना दिवस पर दिनांक 28 सितम्बर 2025 को आवरी माता मंदिर परिसर...

त्यौहार से पहले किसानों के लिए खुशखबरी : “ट्रैक्टर और कृषि यंत्रों पर 5% GST

भींडर, 26 सितम्बर @आपणो भींडर मीडिया त्यौहारों का मौसम आते ही किसानों के लिए खुशखबरी भी आई है। ट्रैक्टर और...

Must read

LIC भीण्डर स्वास्थ्य शिविर: कर्मचारियों और समुदाय के लिए मुफ्त जांच | Bhinder News

  भीण्डर, 10 अक्टूबर 2025 - अपनी सामाजिक प्रतिबद्धता और...
- Advertisement -spot_img

You might also likeRELATED
Recommended to you

You cannot copy content of this page